बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में एक और राजनीतिक पार्टी का हुआ अभ्युदय, विधान सभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

बिहार में एक और राजनीतिक पार्टी का हुआ अभ्युदय, विधान सभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

Patna : चुनाव नजदीक आते ही बड़े तदाद में राजनीतिक पार्टियों का गठन होने लगता है। इस साल बिहार में विधान सभा के चुनाव होने है और ऐसे में राजनीतिक दलों के उदय का सिलसिला भी जारी है। 

बिहार में एक और राजनीतिक दल जन संघर्ष दल का अभ्युदय हुआ है। इस पार्टी ने बिहार विधान सभा के सभी 243 सीटों पर चुनाव लडने का एलान किया है।  

आज जन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलरेज होदा ने पटना में एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जन संघर्ष दल बिहार की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


वहीं इस दौरान उन्होंने राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधिक घटनाएं और बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। वहीं इन सभी बातों पर ध्यान देने की जगह सरकार चैन की नींद सो रही है

गुलरेज ने कहा कि वर्तमान की वोट बैंक राजनीति में फंसे पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज बनकर जन संघर्ष दल विकास को हर एक तबके तक पहुंचाएगा।

पटना से वसीम की रिपोर्ट

Suggested News