बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम विभाग का पुर्वानूमान,बिहार में इस बार 22 जून के बाद मानसून आने की संभावना

मौसम विभाग का पुर्वानूमान,बिहार में इस बार 22 जून के बाद मानसून आने की संभावना

पटनाः बिहार में इस बार मानसून आने में थोडी देर हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र ने जो पूर्वानुमान किया है उसके अनुसार इस बार मानसून के 6 जून तक केरल आने की संभावना है।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि IMDकी करफ से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार मानसून के 6 जून तक केरल पहुंचने की संभावना है।उसके अगले 15-18 दिन के भीतर बिहार आने की संभावना है।यानि 22-24 जून तक मानसून के बिहार  पहुंचने की संभावना है ।उन्होंने बताया कि अबतक के पूर्वानुमान में मानसून के सामान्य रहने की बात कही गई है।

अब हर ब्लॉक में होगा वेदर स्टेशन

बिहार के सभी प्रखंड़ों में एक साल में वेदर स्टेशन काम करने लगेंगे।वहीं सभी पंचायतो में ऑटोमेटिक रेन गेज लगाए जायेंगे।यह काम एक साल में पूरी होगी।

योजना विभाग के सचिव मंनीष वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में अदिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि इस पर काम शुरू हो गया है।टेंडर हो गया है और बहुत जल्द काम शुरू होगा। इस काम में कर्नाटक का सहयोग लिया जा रहा है।इसके लग जाने से यह फायदा होगा कि हम स्पेसफिक जगह का पूर्वानुमान समय रहते पहुंचा सकते हैं।

इसरो  के साथ एमओयू

आपदा विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि बहुत जल्द बिहार के तीन जिलों सुपौल, नालंदा और पूर्व चंपारण  के लिए आपदा के रियल टाइम मॉनिटरिंग  में मदद  के लिए एमओयू साईन होने वाला है।मोबाईल एप्प के माध्यम से मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी।





Suggested News