बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोहरे का कहर जारी, 17 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, यातायात पर पड़ेगा असर

बिहार में कोहरे का कहर जारी, 17 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, यातायात पर पड़ेगा असर

डेस्क... बिहार में कोहरे का कहर जारी है। पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में है। बढ़ते ठंड और घने कोहरे ने सबसे अधिक यातायात को प्रभावित किया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी काेहरे की चादर बिछी रहेगी। खास कर दिन के 10 बजे तक कोहरा ज्यादा घना होगा। इससे बिजिबिलिटी भी प्रभावित होगी। कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने कोहरे से संबंधित अलर्ट भी जारी किया है।

दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह रहा है, जबकि रात का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक अधिक है। इस वजह से दिन में ठंड महसूस हो सकती है जबकि रात का पारा चढ़ा हुआ रह रहा है। इधर गया, भागलपुर और पूर्णिया के इलाकों में पिछले 24 घंटों में कोहरे में बढ़ोतरी देखी गई। गुरुवार को गया में दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई। राज्य के पूर्वोतर भाग में आंशिक बूंदाबांदी की सूचना है। 


पिछले 24 घंटे में पटना के मौसम में आंशिक सुधार हुआ। सुबह में उत्तर पश्चिमी दिशा से चली ठंडी हवा की वजह से कोहरा काफी हद तक कम हुआ। दिन के दस बजे विजिबिलिटी 1200 मीटर से ऊपर थी, इस वजह से विमानों की आवाजाही काफी हद तक सुधरी रही। गुरुवार को भी पटना में दिन में दस बजे के बाद ही विमान उतर सके। 

हालांकि, दोपहर में विमानों की लेटलतीफी जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मौसम के इसी तरह बने रहने का अनुमान है। मौसमविदों का पूर्वानुमान है कि पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 व 16 दिसंबर को बिहार के मौसम पर पड़ सकता है। इन विक्षोभों के बिहार में प्रवेश करने पर कुछ जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है। इसके 24 घंटे बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। अगर इन विक्षोभों का व्यापक असर दिखा तो 17 से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।


Suggested News