बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कुदरत का कहर : वज्रपात से अबतक 23 की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

बिहार में कुदरत का कहर : वज्रपात से अबतक 23 की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

Patna  : मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज प्रदेश में आसमान से मौत बरसी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों ने वज्रपात से जहां 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से झुलस गये। घायल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।  

पहली घटना घटना सिवान जिले से सामने आई। जहां मूसलाधार बारिश के बीच ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले के हसनपुरा प्रखंड के पडौली टोला में एक, बड़हरिया के सुरवालिया गांव में एक, मैरवा के खुदरा गांव मे एक तो वहीं हुसेनगंज प्रखंड के राशिद चौक के समीप एक और पांडेपुर गांव मे एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली से मौत हो गई।

वहीं दूसरी बड़ी घटना गोपालगंज जिले में जहां आसमानी बिजली से एक साथ 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। ठनका के शिकार हुए सभी लोग घटना के वक्त खेत में काम कर रहे थे। 

वहीं पूर्वी चंपारण जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। 

Suggested News