बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म,इन18 एजेंड़ों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म,इन18 एजेंड़ों पर लगी मुहर

पटनाः बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।बैठक में 18 एजेंड़ों पर मुहर लगी है।

महत्वपूर्ण फैसले....

बिहार के कर्मियों को तोहफा मिला है।2004 केबाद बिहार सरकार में योगदान देने वाले कर्मियों को तोहफा मिला है।कर्मियों को ग्रेटयूटी का मिलेगा फायदा।यह लाभ NPS आच्छादित कर्मियों को मिलेगा।

जो  कर्मी पुरानी नौकरी छोड़कर बिहार सरकार में आए हैं उन्हें यह लाभ मिलेगा।कैबिनेट के इस फैसले से 2004 के पूर्व किसी दूसरे सेवा में नौकरी कर रहे कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा।

चमकी के बाद सरकार  ने मुजफ्फरपुर में 100 बेड का  बच्चों का icu बनाने का  फैसला  है।इस पर कुल 62 करोड़ की राशि खर्च होगी।राशि को बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

इसके अलावे  नवादा जिले में जलापूर्ति के लिए 77.91 करोड़ रिलीज किया गया है। सात निश्चय के तहत उक्त राशि खर्च होगी।

भोजपुर जिले ने नेकनाम टोला में जलापूर्ति के लिए की मंजूरी दी गई है।


Suggested News