बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में ऑपेरशन कमल...BJP नेतृत्व में अपने विधायकों-मंत्रियों को 4 महीने चुपचाप रहने को कहा....

बिहार में ऑपेरशन कमल...BJP नेतृत्व में अपने विधायकों-मंत्रियों को 4 महीने चुपचाप रहने को कहा....

पटना... बिहार में एनडीए का एक बार फिर से सरकार बनने के बाद महागठबंधन लगातार हमला बोल रही है। महागठबंधन ने यहां तक कह डाला कि एनडीए की सरकार जनादेश का गला घोंट कर बनाया गया है। महागठबंधन में रोष यहां तक था कि नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में भी जाना मुनासिब नहीं समझा। शपथ ग्रहण के मात्र दो दिनों के बाद भी विपक्षी दल लगातार हमलावार बनी हुई है। 


इधर, राजद सांसद मनोज झा ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने अपने मंत्रियों और विधायकों को चार महीनें तक चुप रहने को कहा है। शायद उन्हें अपनी गलतियों का अंदाजा हो गया है। मनोज झा ने अपने ट्‌वीट पर कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी है। 

मध्यप्रदेश/कर्नाटक से विलग @BJP4India का बिहार में 'ऑपरेशन कमल' कुछ अलग चलाया जा रहा।विश्व की सबसे 'विशाल' पार्टी ने अपने मंत्रियों/विधायकों से चार महीने चुप चाप रहने को कहा है।शायद ये बात उन्हें भी समझ आ रही होगी जिन्हें 'अस्थायी' तौर पर कुर्सी मिली है!




Suggested News