बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अखिल भारतीय पुलिस शुटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन...सरकार ने डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि जारी की

बिहार में अखिल भारतीय पुलिस शुटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन...सरकार ने डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि जारी की

पटनाः बिहार सैन्य पुलिस बल दो के स्थानीय कैंपस में नवंबर-दिसंबर के बीच 20 वां अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता होगी। बिहार में यह पहली बार है जब अखिल भारतीय स्तर पर अर्धसैनिक बलों सहित पुलिस संगठनों के अधिकारी और बल इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

20 वां अखिल भारतीय पुलिस शुटिंग प्रतियोगिता 2019 के लिए बिहार सरकार पूरी तैयारी कर रही है।गृह विभाग ने इस प्रतियोगिता के लिए एक करोड़ 69 लाख रू जारी कर दिए हैं।राशि खर्च करने की जिम्मेवारी बिहार सैन्य पुलिस-2 के कमांडेंट डेहरी को दी गई है।इसमें से 4 लाख रू पुरस्कार वितरण पर खर्च होंगे जबकि सबसे अधिक एक करोड़ 50 लाख रू कार्यालय व्यय होगा।वहीं वाहन इंधन के नाम पर सात लाख रू और विद्युत प्रभार के नाम पर 8 लाख रू रिलीज किए गए हैं।

बीसवां अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन किया जाना है। इस तरह का यहां पहला आयोजन है। इसके पहले दूसरे प्रदेशों में अखिल भारतीय स्तर पर सूटिंग प्रतियोगिता होते रही है।यह नवंबर दिसंबर के मध्य संभावित है। सेना के तीनों अंगों को छोड़कर सभी पुलिस संगठन इसमें भाग लेंगे। अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए यहां शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न होगी।

 बिहार सैन्य पुलिस बल के डीजी एस के सिंघल ने एक्सपर्ट और अभियंताओं के साथ बीएमपी दो के विशाल फायरिंग पोस्ट का निरीक्षण भी किया है। इस दौरान उन्होंने बीएमपी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श भी किया।  

Suggested News