बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कड़ाके की ठंड, गया का पारा 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिहार में कड़ाके की ठंड, गया का पारा 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, जनजीवन अस्त-व्यस्त

PATNA : बिहार में ठंड का कहर जारी है। लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि यह शुक्र की बात है कि छोटे बच्चों का स्कूल बंद है। फिर भी रोजमर्रा का काम करनेवाले खासकर गरीब-गुरबों को जीवनयापन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालत उनलोगों की है, जिन्हें फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ती है। 

25 दिसंबर यानी मंगलवार को मौसम विभाग के द्वारा जो आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया, उसके मुताबिक बिहार के गया में सबसे ज्यादा ठंड का प्रकोप देखा गया। यहां पर पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि गया के अनुपात में पटना के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। यहां पर पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उसी तरह भागलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तो पूर्णिया में 9 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर रिकॉर्ड किया गया। 26 दिसंबर को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है। 

यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में ठंड ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। बिहार में बादल छंटने के साथ ही तापमान गिरना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर के बाद पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अधिकांश शहरों के तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।




Suggested News