बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में ठंड ने दी दस्तक, 26 दिसंबर से और गिरेगा पारा

बिहार में ठंड ने दी दस्तक, 26 दिसंबर से और गिरेगा पारा

PATNA : आसमान साफ होने के बाद से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. कहीं प्रदेश का सबसे ठंडा जिला गया रहा, जहाँ का न्यूनतम तापमान  7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर के बाद पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की सम्भावना है. सुबह धुंध छाई रहेगी। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से कनकनी बढ़ेगी.  जिसके बाद राज्य में कई शहरों के तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी निचे पहुंचने की सम्भावना है. 

राजधानी में गुरुवार को सुबह धुंध छाई रही. हवा में नमी की मात्रा 78 फीसद रिकॉर्ड की गई. न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा.  बिहार में सबसे सर्द गया रहा। वहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं गया में नमी की मात्रा 90 फीसद होने के कारण कनकनी महसूस की गई.

Suggested News