बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में जलजमाव का कहर, मंत्री अशोक चौधरी भी उतरे मैदान में...राहत सामग्री का किया वितरण

पटना में जलजमाव का कहर, मंत्री अशोक चौधरी भी उतरे मैदान में...राहत सामग्री का किया वितरण

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में जलजमाव का कहर है। इसको लेकर सरकार हरकत में आ गई है। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार की शाम पटना के कई इलाकों में आपदा से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के आपदा प्रभावित कंकड़बाग, राजेन्द्र नगर समेत कई इलाकों में जाकर प्रभावित लोगों के बीच पीने के पानी का बोतल और खाने का पैकेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है।

अशोक चौधरी ने कहा कि आपदा के समय हम सबको एकजुट होकर इससे प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलजमाव से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने को लेकर पूरी सरकार लगी हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसका जायजा लेकर युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।


Suggested News