बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मंत्री का दावा : उप चुनाव में एनडीए के साथ है तारापुर और कुशेश्वरस्थान की जनता, नहीं आएगी विपक्ष के बहकावे में

बिहार के मंत्री का दावा : उप चुनाव में एनडीए के साथ है तारापुर और कुशेश्वरस्थान की जनता, नहीं आएगी विपक्ष के बहकावे में

PATNA : विकास के मुद्दे पर बिहार में चुनाव लड़ा जा रहा है। बिहार में बिहारी का अपमान करने से ज्यादा उनके स्वाभिमान करने का विषय बन रहा है और इस बार बिहार के उप चुनाव में जनता इसी पर वोट देगी। यह कहना है बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में nda को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है इस पर पूरा विश्वास है कि जीत हमारी होगी। हमने जितना काम किया उतना काम देश के किसी राज्य में नहीं हुआ। बिहार में जिस तरह का काम हुआ है उस तरह के काम को देश के कई राज्यों ने भी करने का काम किया है।

मुंगेरीलाल के सपनों में खोया है विपक्ष

विपक्षी को कहने के लिए कुछ भी कह सकते हैं। तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के सपने देखते हैं और आगे भी देखते रहेंगे। Nda और नीतीश कुमार को विहार की जनता पर पूरा भरोसा है। महा गठबंधन सिर्फ गरीब का बात करती है पर गरीबों के लिए कोई काम नहीं करती है। जिसे जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। वह ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएगी।

एनडीए में एकजुटता 

बिहार सरकार के मंत्री ने दावा किया कि विधानसभा के उपचुनाव में दोनों सीटों पर एनडीए की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं और चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।


Suggested News