बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री विजय सिन्हा ने राबड़ी पर बोला हमला, कहा- अब वो राज चला गया कि सदन में बांह पकड़ मरोड़ दीजिएगा

मंत्री विजय सिन्हा ने राबड़ी पर बोला हमला, कहा- अब वो राज चला गया कि सदन में बांह पकड़ मरोड़ दीजिएगा

PATNA: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर करारा हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि राबड़ी देवी इतने साल तक संवैधानिक पद रही हैं पर उनको मर्यादा का ख्याल नहीं है। 

उन्होंने कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। शर्म आने की वजह उनको गर्व महसूस होता है। मर्यादा तोड़कर अपशब्द का प्रयोग करते हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ये लोग बिहार को कलंकित कर चुके है। युवा पीढी ऐसे लोगों को नकार चुका है। आने वाले समय में इनकी निशानी भी मिट जाएगी।

विजय सिन्हा ने कहा कि नार्को टेस्ट तो पहले उनका होना चाहिए जो जेल के अंदर बंद हैं और बेटा कोर्ट का चक्कर लगा रहा है। नेता प्रतिपक्ष होते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इतना महत्वपूर्ण सत्र है और तेजस्वी यादव सदन से गायब रहे।

उन्होंने कहा कि अब वो राज चला गया कि सदन में बांह पकड़ मरोड़ दीजिएगा। ऐसे मानसिकता वाले लोगों को कुचल दिया जाएगा। अब सदन में शराफत और इंसानियत का राज चलेगा।

Suggested News