बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार MLC चुनाव का कल आएगा परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

बिहार MLC चुनाव का कल आएगा परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

पटना. बिहार में विधान परिषद चुनाव का परिणाम गुरुवार को आएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग तैयारी कर रहा है। गुरुवार को सुबह 8 बजे से काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचएस श्रीनिवास ने दी है। वहीं इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इतंजाम किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचएस श्रीनिवास ने कहा कि काउंटिंग परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है। सुरक्षा बल तैनात रहेगा। वहीं पारदर्शिता के साथ काउंटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 से 2 घंटे में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव का परिणाम 12 बजे तक आने लगेंगे।

बता दें कि बिहार में 24 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव हो रहा है। इसके लिए 4 अप्रैल के लिए मत डाले गये। 7 अप्रैल को इसकी काउंटिंग होगी। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से 12 सीटों पर भाजपा, 11 सीटों पर जदयू और एक सीट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ से 23 सीटों पर राजद और एक सीट पर लेफ्ट पार्टी चुनाव लड़ रही है। चुनाव कांग्रेस भी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही। इसका फैसला गुरुवार को होगा।

Suggested News