बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार नगर पालिका उप चुनाव की घोषणा, इन निकायों में 22 जनवरी को होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

बिहार नगर पालिका उप चुनाव की घोषणा, इन निकायों में 22 जनवरी को होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल


पटना। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका उपचुनाव की घोषणा है। इसमें छपरा मेयर का उपचुनाव समेत 17 पदों पर चुनाव होने हैं। 
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक नामांकन-पत्र दाखिल किए जाएगे। 22 जनवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी और 24 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।उप चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है।
पटना जिला के नगर पंचायत पालीगंज के वार्ड चार के वार्ड पार्षद की मृत्यु के कारण उपचुनाव हो रहा है। इसी तरह कैमूर जिला के नगर पंचायत, हाटा के वार्ड पांच, नालंदा जिला के नगर पंचायत, अस्थावां के वार्ड नंबर- 1, नगर पंचायत हरनौत के वार्ड नंबर-17, गया जिला के नगर पंचायत खिजसराय के वार्ड नंबर- 11, मोतिहारी नगर निगम के वार्ड नंबर- 36, नगर पंचायत मेहसी के वार्ड नंबर- 15, नगर पंचायत पकड़ीदयाल के वार्ड नंबर- 1, नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड नंबर- 12, मधेपुरा जिले के नगर पंचायत आलमनगर के वार्ड नंबर- 1, नगर परिषद उदाकिशुनगंज के वार्ड नंबर- 26 और अररिया नगर परिषद के वार्ड नंबर- 8 के वार्ड पार्षद का पद भी मृत्यु के कारण रिक्त है।वहीं, नगर पंचायत पालीगंज के वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद और नगर निगम छपरा के मुख्य पार्षद का पद पदच्युत किए जाने से खाली हैं। नगर परिषद, महनार के वार्ड 19 के वार्ड पार्षद का पद त्याग पत्र देने से खाली है। सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड 38 का चुनाव रद्द होने से वार्ड पार्षद का पद रिक्त है। नगर परिषद घनश्यामपुर के वार्ड आठ के पार्षद का पद खाली है।

Suggested News