बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, नगर विकास विभाग में करीब 50 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, नगर विकास विभाग में करीब 50 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर नगर विकास विभाग में तबादला और पदस्थापन हुआ है। करीब 50 अधिकारियों को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

पटना नगर निगम के भू संपदा पदाधिकारी विशाल आनंद को प्रभारी नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर बनाया गया है। वहीं पटना नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त के पद पर विजय कुमार उपाध्याय को पदस्थापित किया गया है। शशि भूषण प्रसाद को बोधगया नगर  पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। प्रभात रंजन को खगौल से स्थानांत्रित कर सहरसा नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें से तीन बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं बाकि सभी नगर विकास सेवा के अधिकारी हैं।

देखें पूरी सूची:- 


Suggested News