बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

3 मार्च को पटना में होगी NDA की रैली, घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष साझा प्रेसवार्ता में आज करेंगे एलान

3 मार्च को पटना में होगी NDA की रैली, घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष साझा प्रेसवार्ता में आज करेंगे एलान

PATNA : बिहार में NDA अपने चुनाव अभियान की शुरुआत आगामी 3 मार्च को करेगा। पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली होगी। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे NDA के अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम तय होते ही NDA इस रैली की तैयारी में जुट गया है। 

तीन प्रदेश अध्यक्षों की प्रेसवार्ता आज

NDA की रैली को लेकर आज घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों की साझा प्रेसवार्ता होनी है। इस प्रेसवार्ता को जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस संबोधित करने वाले हैं। यह बात तय मानी जा रही है कि NDA की रैली को लेकर तीनों प्रदेश अध्यक्ष पूरी जानकारी मीडिया को देंगे। 

कांग्रेस की रैली के एक महीने बाद जवाबी रैली

3 मार्च को होने वाली NDA की रैली इस लिहाज से भी दिलचस्प होगी कि 3 फरवरी को प्रस्तावित कांग्रेस की जनाकांक्षा रैली के ठीक एक महीने बाद NDA की यह जवाबी रैली होगी। 3 फरवरी को होने जा रही जनाकांक्षा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं। अब सबकी नजरें इस पर टिकीं हैं कि NDA आगामी 3 मार्च को होने वाली रैली को क्या नाम देता है।

Suggested News