बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : ट्रक और मैजिक में जोरदार टक्कर 2 की मौत, मासूम बच्चा सहित 3 घायल

BIHAR NEWS : ट्रक और मैजिक में जोरदार टक्कर 2 की मौत, मासूम बच्चा सहित 3 घायल

NAWADA :  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर पर ट्रक और मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा सहित 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर परिजनो ने बताया कि सभी मजदूर रांची में काम करते थे. काम करके अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना घटी है। उन्होंने बताया कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के परिया गांव के निवासी सुखदेव चौहान व बहादुर चौहान दोनों की दर्दनाक मौत हुई है।दोनों लेबर मजदूरी का काम रांची से काम करके लौट रहे थे। जिस में मौत हो गई है। वही तीन व्यक्ति घायल है। जिसने एक महिला व एक बच्ची व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में रहने के कारण दोनों गाड़ी की आमने सामने टक्कर होती है। जिसमें दो की मौत हो जाती है।सभी लोग रांची में मजदूरी का काम करते थे वहां से काम करके अपने घर लौट रहे थे।

Suggested News