बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: थ्री डी पेंटिंग परियोजना से बढ़ेगी शहर की खूबसूरती, 42 स्थानों पर बनेंगे ई-टॉयलेट

BIHAR NEWS: थ्री डी पेंटिंग परियोजना से बढ़ेगी शहर की खूबसूरती, 42 स्थानों पर बनेंगे ई-टॉयलेट

पटना: पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) द्वारा शहरवासियों को स्मार्ट टॉयलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। परियोजना के अंतर्गत कुल 42 ई-टॉयलेट बनाए जाएंगे। शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ऑटोमैटिक फ्लश की व्यवस्था की जाएगी, जिसके माध्यम से नियमित अंतराल पर टॉयलेट की सफाई स्वत: होती रहेगी। स्मार्ट टॉयलेट में हर समय पावर बैकअप रहेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना के लिए पीएससीएल द्वारा निविदा 29 मई 2021 को प्रकाशित की जाएगी।

थ्री डी पेंटिंग एवं कलाकृतियों से बढ़ेगी शहर की खूबसूरती

पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शहर के 14 स्थानों पर विशेष थ्री डी पेंटिंग एवं आठ स्थानों पर कलाकृतियों का अधिष्ठापन किया जाएगा। विभिन्न थीम पर विशालकाय चित्रकारी एवं कलाकृतियों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता, कबाड़ से जुगाड़, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया जाएगा। उक्त परियोजना के लिए भी निविदा 29 मई 2021 को जारी होगी।

ईवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को मिलेगा मेगास्क्रीन संचालन का जिम्मा, निविदा जारी

गांधी मैदान अवस्थिति गांधी मूर्ति के पास अधिष्ठापित विशालकाय 70X40 फीट मेगा स्क्रीन पर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, विभिन्न स्पोर्ट्स मैच का प्रसारण एवं सभी शो का प्रबंधन विशेषज्ञ इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। उक्त कार्य हेतु पीएससीएल द्वारा सोमवार को निविदा जारी कर दी गई है। करीब नौ करोड़ की लागत से परियोजना हेतु स्कीन, साउंड सिस्टम, कंट्रोल रूम आदि की व्यवस्था की गई है। सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परियोजना का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के उपरांत गांधी जयंती, बाल दिवस आदि अवसर पर विशेष फिल्मों एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भी किया गया परन्तु कोरोना के प्रसार के आलोक में पुन:  मेगास्क्रीन का संचालन अवरुद्ध हुआ। विशेषज्ञ एजेंसी के माध्यम से नियमित अंतराल पर मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धन फिल्मों आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी।


Suggested News