बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: शादी से एक दिन पहले घर में हादसा, मचा चीत्कार, 8 महिलाएं घायल, 3 की हालत गंभीर

BIHAR NEWS: शादी से एक दिन पहले घर में हादसा, मचा चीत्कार, 8 महिलाएं घायल, 3 की हालत गंभीर

NAWADA: नवादा जिले रोह थाना क्षेत्र में शादी के घर में बड़ा हादसा हो गया। घर में जहां महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे थे औऱ जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच अचानक में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार की 8 महिलाएं घायल हो गई।

नवादा जिले रोह थाना क्षेत्र के छनौन गांव में शादी के घर में हादसा हो जाने से चीत्कार मच गया। दरअसल घर में सीढ़ी का चौताल गिरने से 8 महिलाएं जख्मी हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें चौताल का अर्थ नहीं पता है, उन्हें बता दें कि, सीढ़ी को जोड़ने के लिए बीच में बनाई गई बड़ी चौड़ी सीढ़ी को चौताल कहा जाता है। हादसे में 8 में से 3 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही युगल यादव की बेटी की शादी 12 जुलाई को है। समारोह में शामिल होने के लिए गांव की महिलाएं शादी का गीत गाने उनके घर गई थी। गीत गाकर लौटने के दौरान अचानक सीढ़ी का चौताल टूट कर नीचे गिर गया। जिसमें 8 महिलाएं घायल हो गई। 

हादसा होते ही घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल लाया गया। शादी के घर में अचानक ही हादसा होने से खुशियां गम में बदल गई। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।


Suggested News