बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सीवान जंक्शन पर शान से फहराने लगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा, क्रांतिकारियों की दिलायेगा याद

BIHAR NEWS: सीवान जंक्शन पर शान से फहराने लगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा, क्रांतिकारियों की दिलायेगा याद

सीवान: देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अब सीवान जंक्शन पर शान से फहराने लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह तिरंगा सौ फुट ऊंचा है तथा इसी फलक 30 फुट है। यह राष्ट्रीय ध्वज जहां एक तरफ सीवान के क्रन्तिकारी इतिहास को गौरवान्वित करेगा वहीं नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रोत्साहित भी करेगा। 

सीवान भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का गृह जनपद होने के कारण प्रसिद्ध है तथा राष्ट्रीय जनपद है। सीवान को ऐतिहासिक सम्मान मिला है। सीवान स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद भी अब तक उपेक्षित रहा। इस धरती ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भुमिका निभाने वाले शहीद उमाकांत सिंह, फुलेना प्रसाद श्रीवास्तव एवं उमाशंकर प्रसाद जैसी क्रांतिकारियों को जन्म दिया है। 

सीवान की धरती स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भुमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक की भी कर्मभूमि रही है। आज से सीवान जंक्शन पर लहाराने वाला तिरंगा सीवान के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद दिलायेगा।


Suggested News