बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: गैस सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा, खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BIHAR NEWS: गैस सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा, खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BETTIAH: खाना बनाने के दौरान सावधानी रखना बहुत जरूरी है। जरा-सी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला बेतिया जिले से सामने आया है, जहां खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से आग लग गई, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

यह मामला पटखौली थाना क्षेत्र के औसानी गांव का बताया जा रहा है। महिला खाना बनाने के लिए किचन में गई औऱ माचिस से गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की। जैसे ही माचिस जली, तुंरत आग फैल गई और महिला उसकी चपेट में आ गई। खाना बनाने के दौरान महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने जब देखा किचन से आग निकल रही है, तब सभी लोग आग पर काबू पाने के लिए पानी, बालू, मिट्टी लेकर आए। किसी तरह उन्होनें आग बुझाई औऱ महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे।

आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए महिला को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने बताया कि महिला की स्थिति काफी नाजुक है। इसका ट्रीटमेंट करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया।

Suggested News