बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: होटल में सुसाइड मामले में नया मोड़, प्रेमिका ने कहा, मेरे मर्डर का था प्लान, प्रेमी भेजा गया जेल

BIHAR NEWS: होटल में सुसाइड मामले में नया मोड़, प्रेमिका ने कहा, मेरे मर्डर का था प्लान, प्रेमी भेजा गया जेल

पटना: गत 12 जून को पटना के एक होटल में प्रेमी युगल द्वारा सुसाइड करने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को दिये बयान में प्रेमिका ने कहा है कि लड़के ने उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। वह सुसाइड नहीं था। लड़के ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी और उसके पास चाकू भी था। लड़के ने उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। अब लडकी के इस बयान के बाद पूरे मामले ने टर्न ले लिया है।

एक-दूसरे को जानते थे दोनों

दरअसल लड़का और लड़की दोनों की सुपौल के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस को दिये बयान में लड़की ने कहा है कि गला काटने से पहले दोनों के बीच खूब बहस हुई थी। वो जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था जबकि लडकी उसे मना कर चुकी थी। लडकी के इंकार के बाद वह गुस्से में आ गया। पहले उसने लड़की का गला रेता, फिर खुद का गला भी काट लिया था।

इधर थानेदार के अनुसार जांच में जो बात सामने आई, उसके मुताबिक लड़की के पिता उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। लड़की पहले इसके लिए तैयार नहीं थी, मगर बाद में अपने पिता की बात मान गई। वो लड़के से बात नहीं करना चाहती थी। इधर लड़का भी पटना आया था। वो दिल्ली जाने वाला था। लेकिन, उसके पहले लड़की को मिलने बुलाया। फिर, कुर्जी इलाके के राज रेस्टोरेंट चला गया। वहीं उसने दोपहर एक बजे के करीब कमरा बुक किया था। उसी कमरे में बातचीत के दौरान गुस्सा होते ही उसने पहले लड़की का और बाद में खुद का गला काट लिया। हॉस्पिटल में इलाज के बाद ठीक होते ही लड़की का बयान लिया गया था। जिसके बाद लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गला काटने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल हुआ था, उसे पुलिस टीम ने घटना वाले दिन ही होटल के कमरे से बरामद कर लिया था। 


ज्ञात हो कि लड़की के इस बयान के बाद पाटलिपुत्र थाने की पुलिस लड़के के ठीक होने का इंतजार कर रही थी। शनिवार की रात पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और रविवार को लड़के को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार लड़के का नाम अजय कुमार जबकि, लड़की का नाम चंचल कुमारी है। ये दोनों ही सुपौल जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीन साल लगातार इन दोनों का अफेयर चला। बाद में लड़का काम करने के लिए दिल्ली चला गया था। वहीं, लड़की पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

Suggested News