बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सुबह सुबह लाइन होटल में जा घुसी तेज रफ्तार कार, मालिक सहित मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

BIHAR NEWS: सुबह सुबह लाइन होटल में जा घुसी तेज रफ्तार कार, मालिक सहित मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

GAYA: गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत डोभी मोड़ पर एक होटल में कार जा घुसी। इस हादसे में मालिक सहित एक मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक होटल मालिक राजेश केशरी, होटल मिस्त्री कृष्ण कुमार और चार लोग होटल में थे। इसी बीच करीब सुबह आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। जिसमें बाकी लोग तो अपनी जान बचाकर भाग गए। मगर मालिक राजेश केशरी और उनके मिस्त्री दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौजूदा लोग अनान फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोभी में भर्ती कराया। पर हालात को देखते हुए वहां से मगध मेडिकल गया भेज दिया गया। मौके पर डोभी थाना की पुलिस भी पहुंची और हालात का जायजा लिया।

गौरतलब है कि कार चलाने वाला ड्राइवर नया था। जिसे रास्ते की जानकारी नहीं थी। जैसे ही कार होटल में घुसी, वह वाहन छोड़ कर भाग गया। होटल मालिक को इस घटना से हजारों रुपए की क्षति हुई है। वहीं सारा सामान बिखरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Suggested News