बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जर्जर मकान गिरने से हादसा, घर में रह रही बच्ची सहित 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

BIHAR NEWS: जर्जर मकान गिरने से हादसा, घर में रह रही बच्ची सहित 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

SASARAM: खबर सासाराम से है। जहां दरीगांव थाना क्षेत्र के बड़की करपुरवा गांव में एक पुराना जर्जर मकान गिर गया। जिससे घर में रह रहे 5 लोग को चोटे आई है। घायलों में एक बच्ची भी है। 

सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। इलाज के लिए सभी को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि बारिश के कारण घर के बगल में एक पेड़ मकान पर ही गिर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और हादसा हो गया। इस हादसे के वक्त सभी लोग घर में ही मौजूद थे, मगर कोई भी गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ। घर में मौजूद 4 महिलाएं सहित 5 लोगों को चोटें आई हैं।

फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। बता दें कि लगातार बारिश के कारण एक बड़ा सा पेड़ मकान पर ही गिर गया और मकान भी पहले से जर्जर था। घायलों का नाम सुमन देवी, सुमित्रा देवी, अंजनी कुमारी, सृष्टि तथा प्रेमचंद्र राम है। सभी का इलाज जारी है।


Suggested News