बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अहले सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से हादसा, 2 बच्चियों की दम घुटने से मौत, 2 लोग घायल

BIHAR NEWS: अहले सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से हादसा, 2 बच्चियों की दम घुटने से मौत, 2 लोग घायल

JAHANABAD: जहानाबाद जिले के शकूराबाद थानाक्षेत्र के बिरो बिगहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से 2 बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 अन्य लोग घायल बताया जा रहे हैं। दिन की शुरूआत से पहले ही बुरी खबर से लोगों के बीच मातम छा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम खराब था और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिससे मिट्टी की दीवार कमजोर पड़ गई थी। इसी कारण मिट्टी की मकान का दीवार गिर गयी, और घर में सोई 6 वर्षीय ब्यूटी कुमारी और 10 साल की वंदना कुमारी की दम घुटने से मौत हो गई। ब्यूटी कुमारी जयराम दास की पुत्री थी, औऱ वंदना कुमारी सुदामा दास की पुत्री थी। इन दोनों के अलावा प्रीति देवी तथा प्यारी देवी हादसे में घायल हो गईं, हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहल है। बताया जाता है बताया जाता सभी लोग मिट्टी के बने मकान में सोए हुए थे। तभी अचानक करीब 4 बजे घर की दीवार गिर गयी। इसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सभी ग्रामीण लोग इकट्ठे होकर मिट्टी को हटाकर लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद सभी को इलाज हेतु शकूराबाद पीएचसी में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों को चिंताजनक हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए चलायी गयी है, मगर पदाधिकारी एवं कर्मचारी की उदासीनता के कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के मकान में रहने के लिए लोग मजबूर हैं। बीच-बीच में लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी का मकान गिर जाता और ऐसे में अप्रिय घटना घट रही है।

Suggested News