बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: हादसा या साजिश! तेज धमाके के बाद भरभराकर गिरा मदरसा, महिलाओं ने दी पुलिस को जानकारी

BIHAR NEWS: हादसा या साजिश! तेज धमाके के बाद भरभराकर गिरा मदरसा, महिलाओं ने दी पुलिस को जानकारी

BANKA: बिहार के बांका जिले में मंगलवार सुबह तेज धमाके के साथ मदरसा भरभरा कर गिर गया। अचानक ही हुए इस हादसे से पूरा इलाका थर्रा गया और डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट के बाद मदरसे के गिरने से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह 8 बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके में धुआं भर गया। क्षेत्र के नवटोलिया इलाके में स्थित मदरसे में विस्फोट हुआ था। यह हादसा इस कदर भयानक था कि मदरसा पूरी तरह जमींदोज हो गया और उसका अगला हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि मदरसे के बगल में एक कमरे में विस्फोट हुआ था, जो काफी दिनों से बंद है। यहां हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद से गांव के सारे पुरुष फरार हो गए हैं। महिलाओं ने ही सामने आकर पुलिस को विसपफोट की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बम विस्फोट में 4 लोग घायल हैं, जो गुप्त तरीके से छिपकर कहीं इलाज करवा रहे हैं।

बहरहाल इस बड़ी घटना की सूचना पर बांका के एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, बांका थानाध्यक्ष शंभू यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। जिन्होंने महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने ही पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया बम विस्फोट की बात बांका पुलिस भी कह रही है।


Suggested News