औरंगाबाद : जिले के रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पूर्व होने वाली स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें अपर मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ किशोर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की समस्त जांच की जाती है। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गयी। जिसमें सभी कुछ संतोषजनक पाया गया।
शुक्रवार को रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के 149 लाभार्थियों की जांच की गयी। इस दौरान लाभार्थियों का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन जांच की गयी तथा आयरन एवं कैल्शियम का वितरण किया गया।