बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: 6 साल बाद जदयू के जनता दरबार की शुरूआत, पहले दिन मंत्री लेसी सिंह ने सुनी लोगों की फरियाद

BIHAR NEWS: 6 साल बाद जदयू के जनता दरबार की शुरूआत, पहले दिन मंत्री लेसी सिंह ने सुनी लोगों की फरियाद

PATNA: आगामी चुनाव को लेकर बिहार के प्रमुख पार्टियां जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। इसी को लेकर हर पार्टी अपनी अपनी तरफ से जनता दरबार लगा रही है। मंगलवार को जदयू के जनता दरबार की शुरुआत की गई और पहले देना मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के तीन सोमवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनते और उसका समाधान देते नजर आते हैं। वहीं अब उन्हीं की राह पर जदयू ने भी प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार की शुरुआत कर दी है। प्रदेश कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के 4 दिन विभिन्न विभागों के मंत्री जन सुनवाई करेंगे। इस संदर्भ में प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पहले ही जानकारी दी थी। उन्होनें बताया कि प्रत्योक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, खान एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान उपस्थित रहेंगे। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज उपस्थित रहेंगे। गुरुवार को ऊर्जा तथा योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी उपस्थित रहेंगे। उसके बाद सप्ताह के शुक्रवार को भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार उपस्थित रहेंगे।

इन दिनों जनता दरबार लगाने का कार्यक्रम बिहार में खासा आकर्षण का केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जनता दरबार का कार्यक्रम शुरू करने के बाद अलग-अलग पार्टियां इसको लेकर आगे बढ़ी है।सबसे पहले बीजेपी ने सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की, जहां प्रदेश कार्यालय में भाजपा के मंत्री जनता की शिकायत सुनते हैं। इसके बाद जदयू ने भी जनता दरबार लगा लिया। इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि हम पार्टी की तरफ से भी जनता दरबार लगाने की कवायद शुरू की जा चुकी है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई थी कि लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल, यानी कि, तेज प्रताप यादव जनता दरबार लगाएंगे, मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Suggested News