बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : एसपी के बाद अब मुंगेर गोलीकांड से जुड़े पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज, 13 लोगों का जिले से बाहर किया गया तबादला

Bihar : एसपी के बाद अब मुंगेर गोलीकांड से जुड़े पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज, 13 लोगों का जिले से बाहर किया गया तबादला

Munger : पिछले साल दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए गोलीकांड में युवक की मौत की घटना को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां पहले जिले के एसपी का ट्रांसफर किया गया था, वहीं अब घटना से जुड़े एक दो नहीं, बल्कि 13 पुलिसकर्मियों पर पीएचक्यू की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय ने गोलीकांड से जुड़े इन पुलिसकर्मियों का तबादला जिले से बाहर कर दिया है। ट्रांसफर किए गए अफसरों में 10 मुंगेर ज़िले में पदस्थ थे तो तीन अन्य ज़िलों में। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें तीन पुलिस निरीक्षक रैंक भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पटना हाईकोर्ट ने मुंगेर गोलीकांड की जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपने के निर्देश दिए थे। साथ ही जिले के एसपी सहित घटना से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों के भी जिले से बाहर ट्रांसफर करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय को दिए थे। सरकार को यह आदेश भी दिया कि मृतक अनुराग के परिजनों को तत्काल 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा था कि वह खुद इस जांच की मॉनिटरिंग करेगा।

ठंढे बस्ते में जा रहे मामले को मिली नई जान

पिछले साल मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस की गोली से 18 वर्षीय अनुराग पोद्दार की मौत हो गई थी. चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा था, जिसके कारण शुरुआती जांच के बाद इसे ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश शुरू कर दी गई । मामले में नया मोड़ तब आया जब जिला पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए अनुराग के पिता अमरनाथ पोद्दार ने 6 जनवरी 2021 को पटना हाईकोर्ट में एडवोकेट मानस प्रकाश के ज़रिये क्रिमिनल रिट दाखिल की थी. हालांकि, केस को अर्जेंट हियरिंग के लिए मेंशन किया गया पर ऐसा न हो पाने पर अनुराग की मां ने जनवरी में ही सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि 2 महीने के भीतर सुनवाई पूरी की जाए. मामले में अनुराग के परिजनों के स्थानीय वकील ने बताया कि हाई कोर्ट ने पहली सुनवाई 12 फरवरी को करते हुए राज्य सरकार से 10 मार्च तक जवाब मांगा था.
 

 किन अफसरों का कहां हुआ ट्रांसफर

 1. पु नि - रतन कुमार मुंगेर से गया

 2. पु नि - पंकज कुमार सिंह मुंगेर से गया

 3. पु नि - विनय कुमार सिंह मुंगेर से किशनगंज

 4. पु अ नि - मो शोएब आलम शेखपुरा से सारण

 5. पु अ नि - अजय कुमार मुंगेर से सारण

 6. पु अ नि - किशुन राय मुंगेर से गया

 7. पु अ नि - नरेंद्र मिश्रा मुंगेर से दरभंगा

 8. पु अ नि - राजनंदन कुमार शेखपुरा से दरभंगा

 9. पु अ नि - राजेश कुमार रंजन मुंगेर से सारण

 10. पु अ नि - ललित कुमार मुंगेर से अरवल

 11. पु अ नि - शशिकांत झा मुंगेर से अरवल

 12. पु अ नि - अमित कुमार जमुई से अरवल

 13. पु अ नि - दीपक साह मुंगेर से दरभंगा

 

 



 

Suggested News