बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दो साल बाद विदेशी टूरिस्ट से गुलजार हुआ बोधगया, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के खिले चेहरे

BIHAR NEWS: दो साल बाद विदेशी टूरिस्ट से गुलजार हुआ बोधगया, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के खिले चेहरे

BODHGAYA: कोरोना महामारी ने यदि किसी क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, तो वह है टूरिज्म का क्षेत्र। बिहार के कई ऐसे इलाके हैं, जो सैलानियों की वजह से ही चलते और फलते-फूलते हैं। ऐसे में वहां के स्थानीय निवासियों का तो जैसे धंधा ही बंद हो गया था। हालांकि इतने वक्त के बाद बोधगया में आज कुछ विदेशी सैलानी दिखे, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।

सैलानियों के आगमन से बोधगया में वही पुरानी रौनक वापस लौटने की उम्मीद है। जिससे बोधगया के व्यापारियों में खुशी का माहौल व्याप्त है। ऐसा प्रतीत होता है कि विदेशि सैलानियों के आगमन से यहां के व्यापार एक बार सही होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए पर्यटक विदेशों से दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां से एयर इंडिया की फ्लाइट के माध्यम से बोधगया में उनका आगमन हो रहा है। वही 15 नवंबर से कमर्शियल फ्लाइट भी चालू होने की बात कही जा रही है, जिससे पर्यटन का क्षेत्र एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।

फिलहाल बोधगया में जगह-जगह पर   लगाए गए मूर्ति और पंडालो में घूम-घूम कर विदेशी सैलानी पूजा कर इंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि कोविड के कारण हुए लॉक डाउन से पिछले दो वर्षों से बोधगया के  टूरिस्ट, होटल, गाइड और  लोकल बिजनेस का अर्थव्यवस्था चरमरा गया था, लेकिन इन व्यापार के क्षेत्रों में एक बार फिर से उसी स्पीड से व्यापार शुरू होने की आशंका दिखाई दे रही है ।जिससे बोधगयावासियों में   काफी खुशी का माहौल व्याप्त है।

Suggested News