बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अन्य फसलों के साथ-साथ गन्ना फसल का भी क्षति आंकलित करेगा कृषि विभाग

BIHAR NEWS: अन्य फसलों के साथ-साथ गन्ना फसल का भी क्षति आंकलित करेगा कृषि विभाग

पटना: सूबे के कृषि विभाग ने गन्ने के किसानों के लिए अहम पहल की है। कृषि विभाग से प्राप्त सूचनानुसार धान एवं औद्योगिक से फसलों के साथ-साथ गन्ना फसल की भी खेती बड़े पैमाने पर राज्य के किसानों द्वारा की जाती है। कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर किये जा रहे फसल क्षति संबंधी आंकलन में कभी-कभी गन्ने के फसल की क्षति का आंकलन नहीं हो पा रहा है। 

उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में अन्य फसलों के साथ-साथ गन्ने के फसल की क्षति का आंकलन भी कृषि विभाग के द्वारा ही किया जायेगा, ताकि कृषि इनपुट अनुदान प्रभावित गन्ना किसानों को ससमय मिल सके।

राज्य सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सूबे के सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ / सुखाड़ / असामयिक वर्षापात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति के आंकलन में गन्ना फसल की क्षति का भी आंकलन अवश्य किया जाए, ताकि गन्ना उत्पादक कृषकों को भी नियमानुसार कृषि इनपुट अनुदान का लाभ दिया जा सके।

Suggested News