बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: कोरोनाकाल में बाढ़ की भयावहता के बीच आर.के. सिन्हा और रितुराज सिन्हा के सौजन्य से निरंतर बंट रही है राहत सामग्री

BIHAR NEWS: कोरोनाकाल में बाढ़ की भयावहता के बीच आर.के. सिन्हा और रितुराज सिन्हा के सौजन्य से निरंतर बंट रही है राहत सामग्री

PATNA: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा एवं राष्ट्रीय भाजपा युवा नेता ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से भाजपा के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत, किसान मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को पटना के गौरीचक में सैकडों जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री वितरित की गई।

‘सेवा ही संगठन’ है- इस मूल मन्त्र को बीजेपी का हर कार्यकर्ता इसे मूर्त रूप दे रहा है। ऐसे में कार्यकर्ता होने के नाते आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा का पूरे देश में यह प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगो तक तुरंत राहत मिल सके। बिहार से जुड़े होने के कारण यहां के लोगों के प्रति उनका विशेष लगाव है। पिछले 2 वर्षों से कोरोना जैसे आपदा मे जहां लोगों की समस्या दोगुनी हो गई है। ऐसे समय मे उन दोनों की तरफ से लोगों के बीच हर जगह और विशेषकर बिहार मे लगातार राहत पहुचाने का प्रयास जारी है।

राहत सामग्री का वितरण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज रंजन पटेल ,पटना महानगर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह,बाढ जिला अध्यक्ष रुपेश जी के द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री, मास्क एवं सैनिटाइजर के पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरोज रंजन पटेल ने कहा कि कोरोना आपदा मे एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही देश के हर इलाके में राहत सामग्री का वितरण कर जन सहयोग कर रही है। बिहार में पूर्व सांसद आरके सिन्हा एवं ऋतुराज के सौजन्य से हर जगह राहत सामग्री निरंतर बाटी जा रही है। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष चितरंजन जी,  महामंत्री योगेन्द्र जी,मुन्ना जी, चन्दन भरद्वाज , राजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Suggested News