बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नानी के घर श्राद्ध में आई मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पड़ोसी के दामाद की थी बुरी नजर

BIHAR NEWS : नानी के घर श्राद्ध में आई मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पड़ोसी के दामाद की थी बुरी नजर

MASAURHI : पुनपुन प्रखंड के एक गांव में बीते रात एक शर्मनाक वाक्या सामने आया है। जहाँ शादीशुदा युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की मानसिक रूप से कमजोर भी है। जो नानी घर एक श्राद्धकर्म में अपनी माँ के साथ आई हुई थी। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस संबंध में पीड़ित लड़की की माँ ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र के पुत्र भागीरथ कुमार के खिलाफ पुनपुन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना गुरुवार की रात की है। जब पीड़ित लड़की के घर मे श्राद्धकर्म भोज था। लड़की दूसरे कमरे में खाना खाने के लिए जाने लगी। इस दौरान पड़ोस के घर मे आए दामाद आरोपी भागीरथ ने उसका मुँह बंद कर शौचालय में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह लड़की ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गया।

 यह सब देख आरोपी वहां से फरार हो गया। लड़की घटना से डरी सहमी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुनपुन थाना के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Suggested News