बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 शख्स घायल

BIHAR NEWS: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 शख्स घायल

MOTIHARI: मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। पुल की रेलिंग से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार देर रात रामगढ़वा थाना क्षेत्र के तिलावे पुल पर यह हादसा हुआ। इस संबंध में रामगढ़वा प्रभारी थानाध्यक्ष नरायन मंडल ने बताया कि रामगढ़वा से रक्सौल जा रही कार तिलावे पुल के पास पुल के रेलिंग से टकरा गई। जिसमें कार में सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। जहां एक का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। वही दूसरे को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। 

तीनों शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर अग्रतर करवाई में जुटी है। तीनों मृतक रामगढ़वा बाजार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रोहित राज, 28 वर्षीय दीपक कुमार, 26 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। वहीं घायलों की पहचान रवि गुप्ता को रूप में हुई है। देर रात हुए हादसे के बाद से मृतकों के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Suggested News