बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

BIHAR NEWS: चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

NALANDA: पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उनकी मौत से नालंदा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसपी हरि प्रसाथ एस, डीएसपी शिब्ली नोमानी, राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोह थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद समेत अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुच गए। मृतक अरवल जिला के निवासी हैं। 

डीएसपी ने बताया पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर वह देर शाम लोटे। उसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। पदाधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत   घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा है। परिजन को घटना की सूचना दे दी गईं है।


Suggested News