बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जेल से नामांकन करने पहुंचे बाहुबली प्रत्याशी शेख अबरे आलम, फैन फॉलोइंग देखकर रह जाएंगे दंग

BIHAR NEWS: जेल से नामांकन करने पहुंचे बाहुबली प्रत्याशी शेख अबरे आलम, फैन फॉलोइंग देखकर रह जाएंगे दंग

SIWAN: बिहार पंचायत चुनाव के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन की घोषणा होते ही ब्लॉक पर नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में गया जेल से सीधे नामांकन करने एक बाहुबली प्रत्याशी सीवान के हसनपुरा पहुंचे।

हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के बाहुबली मुखिया प्रत्याशी शेख अबरे आलम जेल से नामांकन करने हसनपुरा ब्लॉक पहुंचें। अबरे आलम को रविवार को गया जेल से सिवान लाया गया। जहां आज सोमवार को हसनपुरा ब्लॉक में मुखिया पद के लिए नामांकन किया। शेख अबरे अलाम 2019 में पियाउर में हुए एक हत्या केस में गिरफ्तार हुए थे। 2019 में ही उन्हें सिवान जेल से गया जेल भेज दिया गया। जहां आज नामांकन के लिए जेल से हसनपुरा पहुंचें। हत्या केस में 2 वर्ष से अधिक समय से अबरे आलम जेल में बंद हैं।

बाहुबली अबरे आलम की पत्नी यास्मीन आरा 2011 में पियाउर पंचायत की मुखिया बनी थी। फिर 2016 में हुए चुनाव में उन्हें अनिल सिंह ने हरा दिया था। 2019 कोरोना काल में पत्नी के निधन के बाद अबरे आलम ने चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Suggested News