बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News : हाथ पैर बांधकर कर दी भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इस शहर का है मामला

Bihar News : हाथ पैर बांधकर कर दी भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इस शहर का है मामला

Muzaffarpur : ( Bihar News) : बिहार में बेलगाम अपराध की सच्चाई एक बार फिर से सामने आई है। जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के उनशर गांव के वृद्ध भाजपा नेता हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह घर में उनका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उनशर के सच्‍च‍िदानंद सिंह के रूप में हुई है।

संपत्ति से जोड़ा जा रहा है हत्या का मामला

बताया जा रहा कि घर में ही पैर-हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस द‍िया। इसके बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा कि सच्‍च‍िदानंद सिंह के पास काफी संपत्‍त‍ि थी। उनका कोई पुत्र नही है। केवल तीन पुत्री हैं। सभी की शादी हो गई है। वे घर पर अकेले रह रहते थे। सच्‍च‍िदानंद सिंह दो मार्च को मुंबई से यहां आए थे। घर पर अकेले रह रहे थे। इसी का फायदा उठाकर अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है। 

घटना की सूचना पर बोचहां थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। संपत्‍त‍ि के व‍िवाद के साथ-साथ कई और एंगल पर भी पुल‍िस काम कर रही है।



Suggested News