बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बीजेपी का बयान, कांग्रेस का प्रदर्शन केवल ढकोसला, कांग्रेस शासित राज्यों में आसमान क्यों छू रही महंगाई

BIHAR NEWS: बीजेपी का बयान, कांग्रेस का प्रदर्शन केवल ढकोसला, कांग्रेस शासित राज्यों में आसमान क्यों छू रही महंगाई

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने अपने 70 वर्षों के शासन काल में देश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया। जिसने 'गरीबी' को नहीं, 'गरीब' को खत्म करने की नीतियां बनायी, उसने आज महंगाई के नाम पर भौंडा प्रदर्शन किया। 

पटेल ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन में आम लोगों की कितनी भागीदारी थी? प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भी दर्जन से अधिक अधिक लोग नहीं निकले। कांग्रेस के लोगों को बताना चाहिए, साथ ही कांग्रेस के लोग यह भी बताएं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए स्थानीय कर क्यों नहीं हटाया गया।   

पटेल ने कहा कि जब सभी लोग जानते हैं कि पेट्रोल की कीमतें अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तय होती है, तो फिर कांग्रेस के हल्ला बोल और आक्रोश प्रदर्शन को सिर्फ ढकोसला ही कहा जाएगा।

Suggested News