बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दाह संस्कार के दौरान बूढ़ी गंडक में डूबी नाव, कुल 15 लोग थे सवार, 3 लोगों का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला

BIHAR NEWS: दाह संस्कार के दौरान बूढ़ी गंडक में डूबी नाव, कुल 15 लोग थे सवार, 3 लोगों का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से आ रही है, जहां दाह संस्कार के लिए बूढ़ी गंडक के पास गए ग्रामीणों में से कुछ लोग नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि सभी नाव के सहारे वापस आ रहे थे। इसी बीच नाव पलट गई और उस पर सवार 10 से 15 लोग नदी में डूब गए। खबर लिखे जाने तक 3 लोगों का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला है।

जिले के खानपुर थाना क्षेत्र का यह हादसा बताया जा रहा है। दरअसल शवदाह करने के बाद वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक नाव पर 10 से 15 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोगों की डूबकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक ग्रामीणों ने 3 लोगों का शव नदी से निकाल लिया है। बाकी लोगों की खोजबीन जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बूढ़ी गंडक नदी किनारे जुट गए। मछुआरों के द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के बछौली गांव में अहले सुबह एक व्य़क्ति की मौत हो गई थी। उसी का दाह संस्कार बूढ़ी गंडक किनारे किया जा रहा था। दाह संस्कार के पश्चात मंजिल में गए लोग नाव के सहारे घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलटने से लोग डूब गए हैं।

बताया जाता है कि नाव पर सवार करीब 10 से 15 लोग थे जिसमें तीनो लोगों का शव निकाला गया है। वहीं दो लोगों को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना सहित प्रशासन के लोग मौजूद हैं। मृतकों की पहचान रोहित कुमार, चंद्रजीत कुमार, अमन कुमार के रूप में की गई है। 

Suggested News