बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दो साल के बेटे के साथ घर जा रहे युवक पर किया बम से हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

BIHAR NEWS : दो साल के बेटे के साथ घर जा रहे युवक पर किया बम से हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से सामने आई है, जहां हुसैनगंज थाना के जुड़कन गांव में बमबारी की गई है। जिसमें एक युवक और उसका दो साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सही उपचार नहीं मिलने के कारण मरीज को पटना रेफर कर दिया गया है। 

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा हैं जुड़कन गांव के बिनोद मांझी  युवक अपने पुत्र के साथ दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था।  तभी गांव के ही एक युवक शागिर साईं  झोले में बम रख घायल युवक विनोद मांझी के ऊपर फेंक दिया। जिससे विनोद मांझी बुरी के साथ विनोद मांझी के दो वर्षीय पुत्र सत्यम मांझी भी बुरी तरह घायल हो गया।  घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर इलाज करने की जगह भर्ती की पर्ची का इंतजार करने लगे। जिसके बाद परिजन शोर मचाने लगे।

लोगों पर ही गुस्सा हो डॉक्टर साहब

इलाज में हो रही देरी को लेकर हो रहे हंगामे के बाद इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर रजनीश ठाकुर उल्टे परिजनों पर ही नाराजगी जाहिर करने लगे। उन्होंने इलाज करने की जगह मरीज को रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। जब घटना की खबर मिलने के बाद मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो डॉक्टर साहब उनसे भी उलझ गए और बेवजह मामले को तूल देने का आरोप लगा दिया। हालांकि जब विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने घायल का प्रारंभिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया।


Suggested News