बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : तोड़ दिया भरोसा! आधी रात को प्रेमिका को खेत में बुलाया और दोस्तो संग लूट ली आबरु

BIHAR NEWS : तोड़ दिया भरोसा! आधी रात को प्रेमिका को खेत में बुलाया और दोस्तो संग लूट ली आबरु

AURANGABAAD : जिले की महिला थाना में नाबालिक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवती के प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म किया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि आरोपी युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुआ युवती से किसी प्रकार की पहचान होने की बात से इनकार किया है।

घटना गुरुवार की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए युवक से इस नाबालिग लड़की से आरोपी विशाल कुमार के पहले से संबंध थे। जिसके कारण पीड़िता उस पर यकीन करती थी। इसी यकीन का फायदा उठाते हुए गुरुवार रात विशाल ने उसे फोन किया। घर के बाहर खेत की ओर बुलाया। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्‍वकर्मा ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पीड़‍ित लड़की को सवजनों के साथ महिला थाने भेज दिया गया। वहां युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।  महिला थानाध्‍यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। विशाल समेत चार को अभियुक्‍त बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी देव थाना क्षेत्र के जम्‍हरिया गांव के निवासी हैं।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी प्रेमी ने यह कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसे फंसाया जा रहा है। उसने बताया कि कभी भी उस युवती से उसके संपर्क नहीं रहे। वह मेडिकल जांच को भी तैयार है। मामले में एसपी सुधीर कुमार पोरिका का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


Suggested News