BIHAR NEWS: बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, किये गये सस्पेंड, शराब के धंधेबाजों से सांठगांठ का आरोप

पटना: शराब के धंधेबाजों से सांठगांठ करने के आरोप में राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाने के थानेदार कैसर आलम पर गाज गिर गयी है। 

मिली खबर के अनुसार शनिवार को उनको सस्पेंड कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उनपर शराब तस्करों से सांठगांठ का आरोप लगा था। 

जिसके बाद उनपर जांच चल रही थी। यह जांच रेंज आइजी कर रहे थे। जांच में पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गयी है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट