बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मिट्टी और जेसीबी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां, पिता-पुत्र को मारी गोली

BIHAR NEWS : मिट्टी और जेसीबी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां, पिता-पुत्र को मारी गोली

KAIMUR : कैमूर में मिट्टी और जेसीबी  के विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आयी है, जिसमें पिता पुत्र  गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए  रेफर किया गया। गोली लगने की सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला कैमूर जिले के मोहनिया के कठेज गांव का है जहां मिट्टी और जेसीबी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमे एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली मार दी गई जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।गोली की आवाज सुनते हिं स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई एवं आनन-फानन में ग्रामीणो के द्वारा मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल लाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल की टीम के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

मोहनिया थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि दो पक्षों में मिट्टी और जेसीबी को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा गोली चलाया गया है जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष के द्वारा गोली चलाई गई है जिसमें पिता को गोली लगी है वही पुत्र भी इसमें घायल है दोनों लोगों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Suggested News