बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : महिला के अंतिम संस्कार में आया और देखते ही देखते लोगों के सामने गंगा में लगा दी छलांग, नदी से निकाली गई लाश

BIHAR NEWS : महिला के अंतिम संस्कार में आया और देखते ही देखते लोगों के सामने गंगा में लगा दी छलांग, नदी से निकाली गई लाश

KATIHAR :  अपने रिश्तेदार महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे युवक ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे। जो अचानक हुए इस घटना के कारण चकित रह गए। बाद में गोताखोरों की सहायता से घंटो खोजबीन करने के बाद युवक का शव नदी से निकाला गया। मृतक का नाम शिवमूर्ति सिंह बताया गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है सहायक थाना के तेजा टोला के रहने वाले अरुणा देवी की मौत के बाद स्थनीय लोग और परिजन शव दाह के लिए मनिहारी गंगा घाट गए थे। इस दौरान अंतिम संस्कार के बाद नहाने के दौरान एक शख्स डूब गया, कई घंटे तक खोजबीन के बाद डेथ बॉडी बरामद हुआ है,

इस बीच लोग मनिहारी गंगा घाट से जुड़े व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों का कहना है कि घाट पर नियमित रूप से लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं, जिसमें कई लोग नदी में स्नान भी करने जाते हैं, जिसमें अक्सर डूबने का खतरा बना रहता है। लेकिन इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया है, जो तत्काल सहायता प्रदान कर सके।

Suggested News