बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: ट्विटर के खिलाफ पटना में केस, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रूंगटा ने किया केस

BIHAR NEWS: ट्विटर के खिलाफ पटना में केस, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रूंगटा ने किया केस

पटना: भारत के नक्शे के खिलाफ बार बार छेड़छाड़ करना व भारत सरकार द्वारा कई बार चेतावनी देने के बाद भी अपने रवैये को नहीं छोड़ना ट्विटर के लिए भारी पड़ गया है। पटना की एक अदालत में ट्विटर के खिलाफ एक कंप्लेन केस फाइल किया गया है ताकि ट्विटर को सबक मिल सके व उसके अडियल रवैये में परिवर्तन हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रूंगटा ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष महेश्वरी के खिलाफ चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में केस दर्ज कराया है। 

केस में सिद्धार्थ शंभू, प्रेम रंजन पटेल व राजीव रंजन मुख्य गवाह बने हैं। ज्ञात हो कि 12 नवंबर 2020 को ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करते हुए लद्दाख को भारत के नक्शे से हटाकर चीन के भाग के रूप में दिखाया था। जब भारत सरकार ने इसपर आपत्ति जतायी तो इसे ठीक किया गया तथा भारत सरकार से लिखित में माफी मांगी। 

इसके बाद भी पुन: 28 मई 2021 को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख दोनों राज्यों को भारत के नक्शे से हटाकर एक अलग देश के रूप में दिखाया गया। सुरेश रूंगटा का कहना है कि ट्विटर ने यह जो धृष्टता की वह यह साबित करता है कि ट्विटर भारत की सार्वभौमिकता के साथ देश का खिलवाड़ कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। 


Suggested News