बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण चोरी का मामला, पुलिस ने छापेमारी कर कई सामान किया बरामद

BIHAR NEWS: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण चोरी का मामला, पुलिस ने छापेमारी कर कई सामान किया बरामद

NAWADA: नवादा जिले में नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी के मामले में सामान बरामदगी की है। सोमवार सुबह को ही भाजपा उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा के शोरूम में भीषण चोरी हुई थी। उसी की कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है।

संकट मोचन मंदिर के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण चोरी मामले में नगर थाना की पुलिस ने केंदुआ स्थित मुन्ना सिंह के मकान से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने 3 एलईडी, 1 मिक्सर, 1 वाशिंग मशीन और एक फ्रिज बरामद किया है। शहर में कई जगहों पर सोमवार को ही पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया था। जिसमें फिलहाल कुछ सामान की बरामदगी हुई है।

आपको बताते चलें कि भाजपा उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा के शोरूम में भीषण चोरी हुई थी। जिसके बाद से पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली जिसके बाद एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया। अन्य कई जगहों पर भी छापामारी अभियान जारी है।

Suggested News