बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, पूर्व मंत्री ने का - तप व त्याग के प्रतिमूर्ति, पूर्ण जीवन अनुकरणीय

BIHAR NEWS : सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, पूर्व मंत्री ने का  - तप व त्याग के प्रतिमूर्ति, पूर्ण जीवन अनुकरणीय

MUZAFFARPUR : तप और त्याग के प्रतिमूर्ति भगवान परशुराम की जयंती पर  शुक्रवार को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक  फ्रंट के द्वारा पूर्व मंत्री अजीत कुमार के बीबीगंज स्थित आवास पर  समारोह आयोजित कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर परशुराम भक्तों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रंट के जिला संयोजक डॉ  प्रो. अरुण कुमार सिंह ने किया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि  परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं।  उनका जन्म 5142  वि पू  वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया के रात्रि के प्रथम पहर में छ: उच्च ग्रहों के योग में हुआ था। जिस कारण वे तेजस्वी, यशस्वी तथा वर्चस्वी महापुरुष बने थे। वर्चस्वी होने के बावजूद वे त्रेता युग में  राजा जनक, दशरथ जैसे राजाओं को भी समुचित सम्मान देते थे। वे भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र उपलब्ध कराया था। इतना ही नहीं भीष्म , द्रोण एवं कर्ण जैसे प्रतापी बाकुरों को भी शस्त्र विद्या प्रदान किया था। उनका संपूर्ण जीवन साहस और पराक्रम से भरा था। उनका वास्तविक नाम राम था। लेकिन हाथ में परशु धारण करने के कारण उन्हें परशुराम कहा गया।

 पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम अपने जीवन काल में कभी भी पराजय को स्वीकार नहीं किया। इतिहास गवाह है  कि वे संघर्ष के बल, हर एक चुनौती का मुकाबला कर सफलता पाया था। श्री कुमार ने कहा कि आज के समय में यदि हम सब भगवान परशुराम के जीवन की विशेषताओं को वरण कर सकें, तो कोरोना क्या ऐसी तमाम बिपतियो को हम पराजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम किसी वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन  धर्मावलीयों के आदर्श हैं। वे चिरंजीवी है।  

 इस अवसर पर  उपस्थित लोगों ने अमर शहीद  महान स्वतंत्रता सेनानी स्मृति शेष वैकुंठ शुक्ला को उनके पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके वीरता , त्याग तपस्या व बलिदान का बखान किया। भगवान परशुराम व बैकुंठ शुक्ला को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में डॉक्टर हरेंद्र कुमार, इंद्रमोहन झा, साकेत रमन पांडे, विनय ठाकुर, सुरेश प्रसाद सिंह, हरिराम मिश्रा ,शंभू शरण ठाकुर ,मंकु पाठक ,पप्पू पाठक , प्रमोद मिश्रा,  के के  प्रशांत, विकास कुमार पांडे, प्रिंस शाही, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, विवेक रंजन, नंदन कौशिक ,राकेश कुमार सिंह ,दिनेश प्रसाद सिंह ,रमेश कुमार ठाकुर , निखिल कुमार, मनमोहन सिंह ,शंभू शाह ,रमेश कुशवाहा, अशोक पासवान, निर्मल कुमार,मनोज सिंह,रविश कुमार,गोपाल सिंह,भूषण सिंह, छोटन सिंह, पिंकू सिंह, सुबोध त्रिपाठी आदि प्रमुखहैं।

Suggested News