बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: कोरोना से मरे लोगों की मुआवजा की लड़ाई लड़ेगी जाप, कोरोना से मरने वालों की संख्या के साथ छेड़छाड़ कर रही सरकार : राघवेंद्र सिंह कुशवाहा

BIHAR NEWS: कोरोना से मरे लोगों की मुआवजा की लड़ाई लड़ेगी जाप, कोरोना से मरने वालों की संख्या के साथ छेड़छाड़ कर रही सरकार  : राघवेंद्र सिंह कुशवाहा

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) कोरोना से मृतकों की सूची अपने पंचायत संगठन के माध्यम से एकत्र कर उनको चार लाख मुआवजा देने की मुकम्मल लड़ाई लड़ेगी। राज्य सरकार कोरोना से मरने वाले वास्तविक संख्या के साथ काफी छेड़छाड़ कर रही है। जन अधिकार पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायतों एवं वार्डों में जाकर ऐसे लोगों की भी सूची तैयार करेंगे जिनकी मृत्यु कोरोना के लक्षण के कारण हुई है और सरकार उस का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं जारी कर रही है। 

उक्त बातों का जिक्र गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने विभिन्न जिलों के अलग-अलग संपन्न वर्चुअल बैठक में की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित पंचायत स्तर तक बिहार सरकार की अर्थी जुलूस निकालकर सरकार की नाकामी को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई होने तक सभी पंचायतों में मेरा पूरा परिवार पप्पू यादव के साथ, झाड़ू जुलूस, राष्ट्रपति को पत्र लिखने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अलग अलग वर्चुअल बैठक में वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय जिला के साथियों ने भाग लिया। 

इन बैठकों में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह व राजेश रंजन पप्पू भी उपस्थित थे। इन जिलों के संगठन प्रभारी वरुण सिंह, अभिजीत सिंह, दिलीप यादव, मुक्तेश्वर सिंह ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इन जिलों के संगठन के अध्यक्ष पप्पू कुमार, एहतेशामुल हक, प्रमोद राय, मनीष यादव व संजय कुमार ने जल्द ही संगठन का विस्तार बूथ लेवल तक करने की बात स्वीकारी। इन सभी नेताओं ने पप्पू यादव की रिहाई होने तक लगातार चरणबद्ध आंदोलन चलाने का अपना संकल्प दोहराया।




Suggested News