बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सीयूएसबी में टोक्यो ओलंपिक के लिए चला आई चीयर फॉर इंडिया अभियान, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए दी गयी शुभकामनाएं

BIHAR NEWS: सीयूएसबी में टोक्यो ओलंपिक के लिए चला आई चीयर फॉर इंडिया अभियान, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए दी गयी शुभकामनाएं

गया: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में टोक्यो ओलंपिक 2020 में शामिल होने वाले भारतीय दल (खिलाडियों / धावकों) को चियर्स करने के लिए विशेष सेल्फी अभियान चलाया गया। विवि के पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि 23 जुलाई 2021 से प्रारंभ होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए कुलपति प्रोफेसर हरिश्चंद्र सिंह राठौर की अगुवाई में चियर्स फॉर इंडिया सेल्फी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति ने स्वयं आई चीयर फॉर इंडिया हैशटैग वाले कट-ऑउट के साथ फोटो खिंचवा कर टीम इंडिया को ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए शुभकामनाएं दी। 

कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्लू) प्रोफेसर आतिश पराशर, प्रॉक्टर प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह, जन सम्पर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम, उप कुलसचिव प्रतिश कुमार दास के साथ बड़ी संख्या में प्रध्यापकों, अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने कट-ऑउट के साथ तस्वीर खिंचवाई और भारतीय दल का मनोबल बढ़ाया | आई चीयर फॉर इंडिया फोटो अभियान में शामिल लोगों ने भारतीय ओलंपिक दल को शुभकामनाएं देते हुए ये आशा जताई कि इस बार हमारे धावक अपने प्रतिभावान खेल से मैडल जीतेंगे और वैश्विक पटल पर देश का नाम ऊँचा करेंगे। 

आई चीयर फॉर इंडिया कट-ऑउट को तैयार करने में सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अहम भूमिका निभाई | ज्ञात हो कि अभी पिछले हफ्ते ही सीयूएसबी में मिल्खा सिंह खेल परिसर का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन करते हुए कुलपति ने ये आशा जताई थी कि विवि परिसर से देश में इतिहास रचने वाले खिलाड़ी पैदा होंगे। खेल परिसर अति आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञों की देख-रेख में सभी प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को बास्केटबॉल कोर्ट, वॉली बॉल कोर्ट, हॉकी ग्राउंड, दौड़ के लिए 400 मीटर ट्रैक, खो-खो, कबड्डी बैडमिंटन कोर्ट इत्यादि खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से सुविधाएं मिल सकेंगी।

Suggested News