बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : हत्या और अपहरण की सजा काट रहे अपराधी कर रहे छठ और रमजान, धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण बन रहा बेउर जेल

Bihar : हत्या और अपहरण की सजा काट रहे अपराधी कर रहे छठ और रमजान, धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण बन रहा बेउर जेल

PATNA : जेल का नाम सुनते ही जहां आम आदमी के जेहन में सिहरन पैदा हो जाता है, वहीं,  पटना के आदर्श बेउर जेल से अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां अपनी सजा काट रहे कैदियों ने छठ व्रत और रमजान किया है। जिसके बाद से जेल का माहौल भक्तिमय हो गया है। जेल अधिकारियों के अनुसार बंदियों की सुविधा के अनुसार इसके लिए सारी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है

इस संबंध नें जेल अधीक्षक की तरफ से बताया गया कि यहां बंद 12 बंदियों ने छठ करने की गुजारिश की थी, जिसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से इसके लिए अनुमति प्रदान की गई और पूजा के लिए सामान की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने बताया इन 12 बंदियों  8 महिलाएं हैं, जिनमें गांजा तस्करी में गिरफ्तार सुखिया बिंद, घोटाले में बंद इंदू गुप्ता, हत्या की आरोपी रीता देवी, अंजली देवी, गुड़िया देवी, अपहरण के मामले में ममता देवी, मद्य निषेद्य अनुसा देवी और दहेज प्रथा की आरोपी अंजली देवी शामिल हैं। वहीं पुरुषों में हत्या के गिरीशंकर बिंद, अखिलेश साव, अरुण कुमार व गांजा तस्करी के आरोपी संतोष साव शामिल हैं।

खरना का बनाया प्रसाद

शनिवार को बेउर जेल में इन छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद बनाया, इस दौरान जेल के बैरक को दीए से खूबसूरती से सजाया गया था। साथ ही व्रतियों ने छठ के मंगल गीत गाकर जेल के माहौल को भक्तिमय बना दिया।

9 हिंदू बंदियों ने किया रोजा

एक तरफ जहां छठ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है, वहीं 9 हिंदू कैदी रोजा रखते हुए माहौल को धर्मनिरपेक्ष बना रहे हैं। नवरत्र और चैती छठ की तैयारी चल रही है। सभी कैदी और कर्मचारी उपवास रखते हुए कैदियों का सहयोग कर रहे हैं।


Suggested News